रंग से बेरंग ,बेरंग से रंगीन हो के देखा ,कभी सीधी साधी अल्हड़ ,कभी बला की हसीन हो के देखा ,पर किसी भी सूरत वो मेरा न हुआ |Follow me on instagram : https://www.instagram.com/ahalfbook
Showing posts with label Love. Show all posts
Showing posts with label Love. Show all posts
मेरा न हुआ
तेरा दीद
हाँ किसी मोड़ पर तेरा दीद हो जाय
तो सूखता दरया आँखों का नीला हो जाय।
तुझे जी भर के देखु ,और यू देखूं
के अश्क भी न निकले और काजल गीला हो जाय।
न तुझे पता चला न मूझे
मेरी ना में भी हाँ थी , तेरी हाँ में भी ना थी,
न तुझे पता चला , न मूझे,
शायद तकदीर का यही इरादा था |
कुछ देर साथ चले , बस इसी में खुश थे,
ना मेरी दूर तलक की चाहत थी ,
ना तेरा ऐसा वादा था।
न तुझे पता चला , न मूझे,
शायद तकदीर का यही इरादा था |
तू मेरे बिन खुश है , मैं तेरे बिन खुश हूँ ,
ना मुझे खलिश कोई, ना तुझे गिला कोई,
तेरा मेरा रिश्ता,
कितना पाक,कितना सादा था
न तुझे पता चला , न मूझे,
शायद तकदीर का यही इरादा था |
तू मुझे कुबूल था , मैं तुझे कुबूल थी।
ना मैंने पूछा क्या है , ना तूने बताया ,
ये इश्क़ था ,
तेरा भी आधा था , मेरा भी आधा था
न तुझे पता चला न मूझे
वक़्त का शायद यही तकाजा था |
जरूर बताना
तुम्हें मुझसे हो कोई मलाल, तो जरूर बताना,
अभी भी कोई हो अनसुलझा सवाल, तो जरूर बताना।
हज़ारों वादे जो तूमने किये थे,मुझे सब याद है,
तुम्हें भी हो कोई याद, तो जरूर बताना।
तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा ,यह कहा था तुमने,
मेरे बिना भी उम्दा जिए तुम,कैसे कि ये करामात ,जरूर बताना।
अभी भी कोई हो अनसुलझा सवाल, तो जरूर बताना।
हज़ारों वादे जो तूमने किये थे,मुझे सब याद है,
तुम्हें भी हो कोई याद, तो जरूर बताना।
तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा ,यह कहा था तुमने,
मेरे बिना भी उम्दा जिए तुम,कैसे कि ये करामात ,जरूर बताना।
Follow me on Instagram : https://www.instagram.com/ahalfbook
Subscribe to:
Comments (Atom)
