Showing posts with label People. Show all posts
Showing posts with label People. Show all posts

लोग

मेरा दिल भी जो नहीं सुन पाता है ,
ज़माने भर को सुना देते हैं लोग | 

किस तरहा हिफाजत करू अपनी ,
सामने बैठ कर,सब कुछ चुरा लेते हैं लोग | 


बस्तियां जलाने पर भी, जब सुकूं  नहीं  मिलता ,
पलकों पर रखे ख्वाब, जला देते हैं लोग | 

जिस को पाने में तमाम उम्र लग जाय किसी की ,
उस चीज को मिटटी बना देते हैं लोग | 

जो बोल कर कह दे बात अपने दिल की 
तो तूफ़ान उठा देते हैं लोग | 

और जो हो जाय खामोश उसे ,
भरी महफ़िल से उठा देते हैं लोग | 

कोई रोया बेबात जी  भर कर , 
कोई नज़र न सोई रात भर ,
सितम कर के कितनी जल्दी ,भुला देते है लोग | 


Follow me on Instagram :  https://www.instagram.com/ahalfbook/