Follow me on Instagram : https://www.instagram.com/ahalfbook
Showing posts with label Dunia. Show all posts
Showing posts with label Dunia. Show all posts
लोग
मेरा दिल भी जो नहीं सुन पाता है ,
ज़माने भर को सुना देते हैं लोग |
किस तरहा हिफाजत करू अपनी ,
सामने बैठ कर,सब कुछ चुरा लेते हैं लोग |
बस्तियां जलाने पर भी, जब सुकूं नहीं मिलता ,
पलकों पर रखे ख्वाब, जला देते हैं लोग |
जिस को पाने में तमाम उम्र लग जाय किसी की ,
उस चीज को मिटटी बना देते हैं लोग |
जो बोल कर कह दे बात अपने दिल की
तो तूफ़ान उठा देते हैं लोग |
और जो हो जाय खामोश उसे ,
भरी महफ़िल से उठा देते हैं लोग |
कोई रोया बेबात जी भर कर ,
कोई नज़र न सोई रात भर ,
सितम कर के कितनी जल्दी ,भुला देते है लोग |
Follow me on Instagram : https://www.instagram.com/ahalfbook/
Subscribe to:
Comments (Atom)